फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी छोड़ वीआईपी के साथ ली सेल्फी या मोबाइल पर व्यस्त दिखे तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
जनसभा की ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप सिंह और एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान ड्यूटी को लेकर पुलिस फोर्स को निर्देश दिए। कहा कि सभा के दौरान अगर कोई भी पुलिस कर्मी ने अपनी ड्यूटी भूल वीआईपी के साथ सेल्फी या फिर वीडियो बनाता मिला, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभा स्थल पर काला कपड़ा ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में सभा स्थल पर बुधवार को जनसभा की सुरक्षा में लगाई गई फोर्स को अधिकारियों ने ब्रीफ किया । मुख्यमंत्री की सभा और जन विश्वास यात्रा को लेकर शहर चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी जोन और सेक्टर प्रभारियों को निर्देश देने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिस पर पल-पल की खबर रहेगी। सभा स्थल पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। सभा शुरू होने से पहले स्थल को सैनिटाइज किया जाएगा। सर्च के बाद जाने की अनुमति दी जाएगी। बीडी, सिगरेट, माचिस काला कपड़ा सभा स्थल पर ले जाने पर रोक रहेगी। पुलिसकर्मियों को सुबह आठ बजे ड्यूटी स्थल पर पहुंचना होगा। सभा स्थल पर कोई भी मामला उत्पन्न होने पर विनम्रता से सुलझाने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं। गौहनिया चौराहे पर दुकानों को बंद कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं के लिए दो गेट बनाए गए हैं। ताकि किसी भी तरह की लोगों को दिक्कत न हो।
सभा स्थल पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रहेगा। गौहनिया चौराहे पर भीड़ के चलते दुकानदारों से दुकान बंद करने को कहा गया है। सभा स्थल पर जाने के लिए दो गेट बनाए गए है। अगर कोई भी पुलिस कर्मी ड्यूटी भूल वीडियो या फिर मोबाइल में बिजी मिलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें