फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगवा ओवरब्रिज से उतरते समय गंभीरता से दें ध्यान, वरना हो सकता है हादसा

विज्ञापन
नौगवां ओवरब्रिज पर मंडी समिति गेट की ओर से आते जाते वाहन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। हाईवे को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही जग जाहिर है। आलम यह है कि शहर के बीच से गुजर रहा टनकपुर हाईवे हादसों को दावत दे रहा है, मगर लापरवाह बने जिम्मेदार देखने को तैयार नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह तब है जब प्रदेश सरकार सड़क हादसों की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। मगर अफसर हादसों की रोकथाम को लेकर निद्रा से जागने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शहर के बीच से गुजर रहे टनकपुर हाईवे पर वैसे तो कई जगह जोखिम भरे मोड़ हैं, मगर सबसे ज्यादा जोखिम नौगवा ओवरब्रिज पर रहता है। नौ मीटर लंबे इस ओवरब्रिज की दोनों साइडों में कोई भी सेफ्टी नहीं की गई है। इससे ओवरब्रिज पर वाहन से चढ़ते या फिर उतरते समय सर्विस रोड से आने वाले वाहनों से दुर्घटना होने का भय बना रहता है। सबसे ज्यादा बाइक सवारों को दिक्कत होती है। खास बात यह है कि मंडी की ओर उतरने वाले इस ओवरब्रिज के आगे हाईवे की दोनों साइडों में गढ्डे हैं। इनसे सर्विस रोड आने पर और हाईवे की ओर जाने वाले वाहन चालक अचानक चढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर तेजी से कोई वाहन ओवरब्रिज से उतर रहा होता है, तो हादसा होने का भय बना रहता है। मगर इस समस्या को देखने और सुनने वाला कोई नहीं है।

नौगवां ओवरब्रिज पर डिग्री कॉलेज चौराहे की ओर से आते जाते वाहन। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें