कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी
हालात बिगड़ते देख एसपी, एडिशनल एसपी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। कई थानों की पुलिस बुला ली गई। गुस्साए ताजियेदारों ने बरेली हाईवे पर ताजिये रखकर जाम लगा दिया। हाईवे पर एक तरफ ताजियेदार तो दूसरी तरफ मंदिर के पास कांवड़िये थे।
ताजियेदारों का कहना था कि वह मंदिर की तरफ से होकर ही निकलते हैं। लिहाजा उन्हें निकलने दिया जाए। वहीं घटना को लेकर कांवड़ियों में जबरदस्त आक्रोश था। बताया जा रहा है कि एक कांवड़िये को पीट दिया गया था। लिहाजा वह हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस देर रात तक बातचीत कर जाम खुलवाने और मामले को निपटाने का प्रयास कर रही थी।