फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी के लिए पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला; दो बोरों में मिले शव के टुकड़े, धड़ का अब तक पता नहीं

Sat, 29 Jul 2023 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के शिवनगर के रामपाल की लाश के टुकड़े नहर से मिल गए हैं। दोनों हाथ-पैर और सिर मिल गया है, जबकि धड़ बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस ने हत्या आरोपी पत्नी दुलारो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्रेमी को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के शिवनगर के रामपाल के शव के टुकड़े दियोरिया के पास नहर से दो बोरों में बरामद हुए हैं। एक बोरे में सिर व दोनों पैर मिले। दूसरे बोरे में हाथ थे। धड़ अब तक नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि बोरा फटने के कारण धड़ नहर में निकलकर बह गया गया। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या आरोपी पत्नी दुलारो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्रेमी को भी पकड़ लिया गया है। गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर के रहने वाले 60 वर्षीय रामपाल की हत्या उनकी पत्नी दुलारो देवी ने 24 जुलाई की रात में कुल्हाड़ी से कर दी थी। बच्चों व अन्य लोगों को गुमराह करने के लिए उसने पति के गुमशुदा होने की बात कही थी। 

पुलिस ने जब दुलारो देवी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। कहा, रामपाल आए दिन झगड़ा करते थे। 24 जुलाई को बेटा गांव में दूसरे घर में सोया था, तभी चारपाई पर सोते समय कुल्हाड़ी से पति की हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी से ही शरीर के टुकड़े कर उन्हें बोरों में बंद कर निगोही ब्रांच नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम से ही पुलिस नहर में गोताखोरों की मदद से बोरों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह दियोरिया के पास नहर से दो बोरे बरामद हुए। दियोरिया में एक युवक नहर के पास से गुजरा तो उसे नहर में पड़े बोरे पर संदेह हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे बरामद कर लिए। 
 
Trending Videos

बोरे खोले तो उनमें रामपाल के शव के टुकड़े थे। एक में रामपाल का सिर व पैर मिले। दूसरे में हाथ थे। धड़ नहीं मिल सका। पुलिस नहर में धड़ की तलाश करा रही है।

फैक्टरी में काम करने के दौरान दुलारो के एक युवक से हो थे संबंध
बताया जा रहा है कि अधेड़ दुलारो देवी बरेली के नरियावल में एक फैक्टरी में काम करती थी। इसी दौरान रिठौरा के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों रिठौरा के एक मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे। युवक से संबंध होने के कारण दुलारों का पति रामपाल से आए दिन विवाद होता था।
 

गजरौला पुलिस ने दुलारो देवी के प्रेमी और उसके बहनोई को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि कुछ महीने पहले दुलारो रिठौरा में प्रेमी साथ ही रहती थी। कड़ी पूछताछ के बाद भी फिलहाल युवक ने रामपाल की हत्या में अपना हाथ होने से इन्कार किया है। दुलारो भी उसके खिलाफ कोई बयान नहीं दे रही है।

कुल्हाड़ी को धोकर कोठरी में छिपा दिया
बकौल पुलिस, दुलारो बेहद शातिर है। पति रामपाल की हत्या के बाद उसने खून से सनी कुल्हाड़ी को खूब धोकर साफ किया और कोठरी में रख दिया था। इतना ही नहीं जिस बिस्तर पर रामपाल लेटे थे, उसकी दरी, गद्दा आदि भी एक बोरे में बंदकर नदी किनारे फेंक आई। घर का फर्श भी धो दिया।
विज्ञापन

मां से नफरत करते हैं बच्चे
दुलारो से खुद उसके बच्चे नफरत करते हैं। छोटे बेटे सोमपाल ने बताया कि वह दो भाई, चार बहनें हैं। सबसे बड़ी बहन करीब 32 साल की है। छह माह पहले परिवार के लोगों को पता चला कि दुलारो देवी के किसी युवक से संबंध है, तब से पूरा परिवार उससे नफरत करने लगा है। दुलारो की उम्र करीब 55 साल और उसके प्रेमी की उम्र 32-33 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें