फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

337 में 25 शिकायतों का निस्तारण

Tue, 02 Jun 2015 11:59 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनशिकायतों की सुनवाई के लिए जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित तहसील दिवसों में 337 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें मौके पर 25 शिकायतों का निस्तारण हो सका। बीसलपुर में एडीएम और सदर व पूरनपुर तहसील में एसडीएम ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


सदर तहसील में एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव की अध्यक्षता में लगे तहसील दिवस में 138 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। यहां सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर, तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

बीसलपुर। एडीएम अजय कांत सैनी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आईं 104 में से मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। तहसील दिवस में अधिकांश विभागों के जिला, तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद  थे। तहसील दिवस का संचालन एसडीएम बीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन


यहां सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, तहसीलदार नन्हें लाल, बीएसए अमरीश यादव, डीसीओ राजेश्वर सिंह, डीएसओ रमन मिश्रा, कृषि उपनिदेशक एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉॅ. अवधेश मिश्रा, डीपीओ राजकपूर, डायट प्राचार्य बीएल गौतम, डिप्टी आरएमओ आईसी गुप्ता कई अधिकारी मौजूद थे।

पूरनपुर। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुए तहसील दिवस में 95 फरियादियोें ने अपनी फरियाद रखी। इसमें से 17 को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।  तहसील दिवस में तहसीलदार दिग्विजय सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह आदि अधिकारी, कर्मचारी थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें