बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने ग्राम गिधौर भिंडारा में टी-20 क्रिकेट
टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में मझोला ने खटीमा पर विजय हासिल
की।
गांव के खेल मैदान में रविवार से टी-20 क्रिकेट मैच शुरू हुआ। इस
दौरान विधायक वर्मा एवं चेयरमैन अजय गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त
किया। विधायक ने कहा कि खेलों से आपसी सौहार्द बढ़ता है। इसके बाद उन्होंने
बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच खटीमा और मझोला टीम के बीच
खेला गया। खटीमा की टीम पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 71
रन बनाए। इसमें फारूक ने 29 रन का योगदान दिया।
जवाब में मझोला की टीम
11वें ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसमें विजय ने सर्वाधिक 33 रन
बनाए। मझोला के मोहसिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर डॉ. मुन्नेे
खां, गुरमेल सिंह, परमजीत सिंह भुल्लर, लियाकत सलमानी, सलीम ईदरीसी,
चन्द्र कुमार राठौर, लालता प्रसाद, सोनपाल सिंह, तेज प्रकाश शर्मा, वाहिद
खां, देवेन्द्र सिंह रिंकू, कुलविन्दर सिंह गिल, टीटू चौहान सहित कई लोग
मौजूद रहे।