सेंट एलायसियस कॉलेज में वर्ष भर में आयोजित हुईं सामान्य ज्ञान
प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कॉलेज में
विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने को वर्ष भर में सामान्य ज्ञान व विज्ञान
संबंधित परीक्षाएं कराई गईं। इसमें यूनिफाइड इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड
में कक्षा दो की मानीनी भसीन, तीन के ओम शर्मा, चार की इरशि रावत, पांच की
मान्या अग्रवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इंटरनेशनल लेविल साइंस टैलेंट
सर्च परीक्षा में नर्सरी की आरोही सिंह, केजी की प्राची श्रीवास्तव,
मोहम्मद कैफ, मदीहा, आराध्या मिश्रा, एक के श्रेयांश, तीन के ओम शर्मा, चार
के जियाउल हसन ने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक पाया।
साइंस टैलेंट सर्च
परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर केजी की केंद्रिका, चार के पर्व रस्तोगी,
पांच की स्नेहा गुप्ता, दस की तरु अग्रवाल ने स्वर्ण पदक, नेशनल साइबर
ओलम्पियाड में कक्षा तीन के धीरांश जैसवार, नौ की खुशी दुलवानी, दस के
अविरल अग्रवाल, बारह की अंकिता सागर ने स्वर्ण पदक, साइंस ओलंपियाड में
कक्षा 12 के हर्ष वाधवानी, दस के सागर आहूजा, नौ की हर्षी श्रीवास्तव, आठ
के अमित कुमार, सात की सताक्षी, छह के उत्कर्ष, चार की रिदम गुप्ता, तीन की
सुभाना, दो की अर्शी ने स्वर्ण पदक पाए।
नेशनल साइंस ओलंपियाड में
कक्षा दस के लवजीत सिंह, आठ की अरु दीक्षित, छह की अर्चिता, किशन यादव ने
रजत पदक, साइंस ओलंपियाड में कक्षा आठ की शुभी सिंह, छह के नवदीप चंद्रा,
छह की माहेनूर अंसारी, तीन के शुभेंद्र कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर पायस मेनेजिज ने विजेता प्रतिभागियों को पदक व
प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिस्टर मेरी जॉन, डेजी समेत
शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।