फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रामस्वरूप पार्क में झूले टूटे, गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार

Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के रामस्वरूप पार्क में टूटे पड़े झूले  संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के रामस्वरूप पार्क की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। आमजन को सुकून के पल देने वाला पार्क खुद ही अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। गंदगी, टूटे झूले और अन्य अव्यवस्थाओं से पार्क की हालत बदहाल है। नगरपालिका के जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
विज्ञापन


टनकपुर हाईवे के नेहरू पार्क को छोड़ दिया जाए तो सुकून के पल बिताने के लिए शहर में चंद छोटे पार्क ही हैं। इन पार्कों की हालत भी खराब है। बैठने और पेयजल के इंतजाम बदहाल हैं। साफ-सफाई भी कागजों पर ही चकाचक है। कुछ ऐसा ही हाल है शहर के रामस्वरूप पार्क का। शहर के बीचो-बीच बने इस पार्क को देख कर लगता है कि महीनों से सफाई नहीं हुई है। पार्क में दो झूले लगे हैं। दोनों टूटे हैं। नगरपालिका की ओर से पूर्व में बनवाए गए शौचालय में ताला लगा रहता है। हालांकि पार्क के अंदर बना पिंक शौचालय चलता है। एक टूटी ठेलिया, खराब हैंडपंप ही इस पार्क की पहचान है।
14 लाख से कराया गया था पार्क का सुंदरीकरण
पूर्व के वर्षों में नगरपालिका ने पार्क के सुंदरीकरण के नाम पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए। पार्क परिसर में लगे बोर्ड के अनुसार यह धनराशि वर्ष 2016-17 में स्वीकृत हुई। कार्य वर्ष 2020 में पूरा हुआ। इसके बाद जिम्मेदारों ने पार्क की सुध नहीं ली। रखरखाव तो दूर पालिका के जिम्मेदार नियमित सफाई भी नहीं करा रहे हैं। यही वजह है कि पार्क में लोगों का आना न के बराबर रह गया है।

शहर के रामस्वरूप पार्क में टूटे पड़े झूले  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें