फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के इंतजाम न होने पर प्रदर्शन

Sun, 22 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने समस्या के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगराध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व मेें एसडीएम कार्यालय के बाहर शनिवार को व्यापारी एकत्र हुए और स्वाइन फ्लू की रोकथाम के प्रयास न होने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि स्वाइन फ्लू के चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मगर रोकथाम के कोई इंतजान नहीं किया जा रहा है।
बताया कि नगर में आवारा पशुओं के विचरण पर पाबंदी की मांग कई बार पहले भी की जा चुकी है। लेकिन इस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में हाजी लाडले, जितेंद्र गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शुक्ला, युवा के अध्यक्ष हरगोविंद बाजपेई, मनोज, अनुज, बलराम, डॉ. नुसरत अली, सिकंदर साबरी, महेश, सचिन, इश्त्यिाक अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों को मिले मास्क
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचने के लिए पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों को मुंह पर लगाने के लिए मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू की आशंका के तहत नगर में विचरण करने वाले सुअरों को पकड़वाकर रविवार से जंगल में छुड़वाया जाएगा। इस कार्य का जिम्मा नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक अहमद हसन को सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें