फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तरणताल में तैराकी सत्र शुरू, तैराकों का इंतजार बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम के तरणताल में एक अप्रैल से तैराकी सत्र तो शुरू हो गया, लेकिन अभी तैराकों का इंतजार है। छह दिन में बमुश्किल पांच से सात लोग ही पहुंचे हैं। अफसरों ने जागरूकता अभियान की रूपरेखा तय की है।
विज्ञापन

तरणताल के तैराकी सत्र का शुभारंभ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने किया था। उन्होंने एक तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन कराए जाने का निर्देश भी दिया था। इससे नई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों काे तैराकी से जोड़ने की बात भी कही थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और खेल कार्यालय की ओर से प्रचार-प्रचार की रूपरेखा तय की गई है। लोगों को तैराकी से होने वाले लाभ बताकर नियमित तरणताल आने की जानकारी दी जा रही है। हालांकि अभी इन प्रयासों का सार्थक परिणाम सामने नहीं आया है। छह दिन में बमुश्किल सात लोगों ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि तैराकी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें