फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीट्स हाउस मालिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 21 Nov 2015 11:22 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मिष्ठान का नमूना भरने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस से अभद्रता करने के आरोपी छतरी चौराहा स्थित एक स्वीट्स हाउस के मालिक रमेश गुप्ता और उनके पुत्र के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

बतादें कि डीएम के आदेश पर सात नवंबर को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम छतरी चौराहा स्थित नवरत्न स्वीट्स हाउस पर नमूना भरने गई थी। टीम का आरोप था कि दुकान स्वामी व उसके पुत्रों ने नमूना भरने नहीं दिया। टीम में शामिल विजय कुमार वर्मा ने इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की थी। इस पर नौ नवंबर को सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी यशवीर सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा टीम स्वीट्स हाउस पहुंची और खाद्य पदार्थों की जांच शुरू कर दी थी। इस पर मौजूद दुकान स्वामी रमेश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ अभद्रता कर दी। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने स्वीट्स हाउस मालिक रमेश गुप्ता को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था। सुनगढ़ी पुलिस ने खाद्य विभाग के अधिकारी विजय कुमार वर्मा की ओर से दुकान मालिक व उसके पुत्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले की विवेचना दरोगा अशोक कुमार शर्मा कर रहे थे। विवेचक ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें