एसडब्ल्यूसी रंपुरा
के गोदाम में भंडारित काफी खाद्यान्न भीग कर खराब हो गया। भीगे कट्टों को
खुलवाकर चावल को निकाल लिया गया। खाद्यान्न सड़ने से गोदाम कर्मचारियों में
हड़कंप मचा हुआ है।
पिछले माह आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से
एसडब्ल्यूसी भंडारण गृह के 14 गोदाम में सात गोदामों के टीन के तख्ते उड़
गए। इससे बारिश में गोदामों में रखा चावल और अन्य खाद्यान्न भीग गया।
हालांकि खाद्यान्न को बचाने को त्रिपाल डाले गए, लेकिन इससे पहले भीग कर कई
कट्टा खाद्यान्न खराब हो गया।
इसकी जानकारी पर गोदाम इंचार्ज और
कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। गोदाम इंचार्ज एमएल चौहान ने खाद्यान्न
के खराब होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को आई तेज
आंधी में गोदाम की कुछ टीन की चादरें उड़ गई थी। 28 फरवरी और इसके बाद
बारिश हुई।
बारिश में कुछ चावल के कट्टे भीग गए थे। उड़ी टीन की चादरों के
स्थान पर त्रिपाल डाल दिया गया, ताकि बारिश में खाद्यान्न खराब न हो।
उन्होंने बताया कि कुछ चावल के कट्टे भींग गए थे। भीगे कट्टों को खुलवा
दिया गया। ताकि खाद्यान्न खराब न हो।