तराई की खूबसूरत
वादियों में नहरों के किनारे बने बाइफकेशन गेस्ट हाउस की सूरत जल्द बदली
नजर आएगी। इसके जीर्णोद्धार के लिए शासन ने 40 लाख रुपये स्वीकृत कर आधी
बजट जारी कर लिया है। बजट मिलने पर विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है।
पिछले
दिनों जिले के दौरे पर आए मुख्य सचिव आलोक रंजन बाइफकेशन गेस्ट हाउस भी
पहुंचे थे। यहां गेस्ट हाउस की स्थिति को देख उन्होंने अभियंताओं से इसे और
बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर
सिंचाई विभाग के हेडवर्क्स खंड की ओर से 49 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को
भेजा गया था।
इस पर शासन ने 40 लाख का प्रस्ताव स्वीकार कर 20 लाख की
धनराशि जारी कर दी है। प्रस्ताव को स्वीकृति और बजट मिलने पर विभाग ने इसका
टेंडर स्वीकृत का काम शुरू कर दिया है।
हेडवर्क्स खंड के अवर अभियंता
दीवान सिंह खोलिया ने बताया प्राप्त धनराशि से गेस्ट हाउस का फर्श,
बाउंड्री, प्लास्टर, पार्क का सुधार बैठने के लिए बेंच आदि लगाई जाएंगी।