फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उत्तराखंड से लखीमपुर जा रहे दंपती के ढाई साल के पुत्र की संदिग्ध मौत

Fri, 17 Jan 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। उत्तराखंड से बस से घर लौट रहे लखीमपुर के थाना पलिया के गांव सूडा निवासी भगता राना के ढाई साल के पुत्र शाविक राना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीएचसी पहुंचने पर मासूम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भगता राना ने हाईवे पर दुकान से खिलाई गई नमकीन उसके गले में फंसने पर मौत होने का तर्क दिया। सीएचसी से कोतवाली भेजे गए मेमो पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

भगता राना ने बताया कि उत्तराखंड के रीमा में स्थित एक कंपनी में मजदूरी करते हैं। परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ बस से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। नगर के असम हाईवे पर रुकने पर उसने परिजन के साथ चाय-नाश्ता किया। शाविक को भी नमकीन खिलाई। नमकीन उसके गले में फंसने पर हालत खराब हो गई।
सीएचसी लाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भगता राना ने बताया कि दो दिन पहले उत्तराखंड में शाविक कुछ ऊंचाई से गिर भी गया था। इससे उसके सिर में चोट आईं थीं। कोतवाली पहुंचे मेमो पर एसएसआई ललित कुमार ने टीम के साथ सीएचसी पहुंचकर भगता राना से पूछताछ की। एसएसआई ने बताया कि भगता राना ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया और अपने पुत्र का शव लेकर गांव चले गए। भगता राना के साथ उसकी पत्नी रामजानकी, बहन सरिता साथ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें