फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने में जेल जाने वाला राजस्व संग्रह अमीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रिश्वत लेते हुए जेल जाने वाले राजस्व संग्रह अमीन को विभागीय स्तर से भी निलंबित कर दिया गया। निलंबित अमीन को जल्द ही आरोप पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर की पंकज कालोनी निवासी किसान रामकुमार मिश्रा ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा शेरपुरकलां से कर्ज लिया था। कर्ज जमा न करने पर उसकी आरसी जारी हो गई। बकाया जमा करने के लिए संग्रह अमीन उस पर दबाव बनाने लगा। किसान के कुछ समय मांगने पर संग्रह अमीन ने उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से 22 सितंबर को की। बीते गुरुवार को इंस्पेक्टर सुरेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने कोतवाली रोड पर एक स्थान पर रिश्वत लेते संग्रह अमीन को रंगे हाथों दबोच लिया था। पुलिस ने अमीन पर रिपोर्ट दर्ज की थी। अमीन का शुक्रवार को चालान किया गया। जेल भेजे गए संग्रह अमीन की सूचना राजस्व विभाग के अफसरों को पुलिस की ओर से दी गई। उसके बाद तहसील से संग्रह अमीन को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि किसी भी कर्मचारी के 48 घंटे जेल में रहने पर उसे निलंबित करने का प्रावधान है। जल्द ही निलंबित अमीन को आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें