फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुशांत जिलाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार बने महामंत्री

Fri, 30 May 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन पीलीभीत के हुए चुनाव में सुशांत कुमार को जिलाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन


महिला चिकित्सालय में एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हशमुद्दीन खां और चुनाव अधिकारी कृष्ण मुरारी प्रजापति की देखरेख में हुआ। इसमें सुशांत कुमार को जिलाध्यक्ष, अवधेश कुमार चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद मौर्य को उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को महामंत्री, प्रदीप कुमार को संयुक्त मंत्री, राजेश कश्यप को संगठन मंत्री, संपूर्णानंद को कोषाध्यक्ष, मुकेश चंद्र को संरक्षक चुना गया। चुनाव के दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा,सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट एमए सिद्दीकी, संयुक्त परिषद के मंत्री सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें