पूरनपुर। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 13 बाढ़ शरणालय, पांच बाढ़ चौकियां व पांच पशु शरणालय बनाए गए हैं। बाढ़ चौकियों पर राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, पशु चिकित्सा आदि सहित 25 से 30 कर्मचारियों की प्रति बाढ़ चौकी पर ड्यूटी लगाई गई है। तहसीलदार हसीबउर रहमान ने बताया कि संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 20 तैराक, गोताखोरों, 41 नाविकों, पोकलोन मशीन स्वामी के नाम, पते, मोबाइल नंबर आदि एकत्र कर लिए गए हैं। ताकि बाढ़ का अलर्ट घोषित होने पर उक्त लोगों को मौके पर बुलाया जा सके।