फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन के लिए होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे के लिए टीम होगी गठित, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर आवागमन की सेवाएं
विज्ञापन

पीलीभीत। स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन के लिए विभागीय स्तर से सर्वे की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए विभागीय टीम का गठन किया जाएगा। सर्वे के बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। बेहतर संचालन के लिए विभागीय स्तर से प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा। इससे यात्रियों की मुश्किलें दूर होंगी। वहीं, यात्रियों को आवागमन की बेहतर सेवाएं भी मिलेंगी।
जिले से करीब 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें दिल्ली, आगरा, कानपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, लखनऊ सहित अन्य स्थानों के लिए किया जा रहा है, जबकि बीसलपुर, पूरनपुर सहित अन्य स्थानों पर बसों का संचालन नियमित नहीं हो रहा है। इससे इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, लगातार लोगों की ओर से बस संचालन को लेकर मांग की जा रही है। अब इसको लेकर विभागीय स्तर से पहल शुरू की गई है। इसमें रोडवेज डिपो की दो सदस्यीय टीम को गठित किया गया है। यह टीम इन क्षेत्रों से जुड़े मार्गों पर पहुंचकर इनका स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विभागीय अफसरों को जानकारी देंगे। इसके बाद चयनित मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों का संचालन नियमित हो सके और इसका लोगों को लाभ मिल सके। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बसों संचालन व्यवस्थित करने के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसके बाद बस संचालन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें