गांव देवीपुर के
किसानों ने पिछले दिनों हुई बारिश/ओलावृष्टि के बाद सर्वे में खानापूरी
करने के विरोध में लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने एसडीएम को पत्र
भेजकर दोबारा सर्वे कराने और मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
सर्वे
मेें औपचारिकता होने के विरोध में प्रदर्शनों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
दरअसल सृजित पदोें के अनुसार लेखपाल न होने आदि को लेकर सर्वे में खानापूरी
की गई है। शुक्रवार को गांव देवीपुर के लोगों ने रोहताश पांडेय के नेतृत्व
में सर्वे मेें औपचारिकता होने के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है
कि लेखपाल ने गांव पहुंचे बगैर पूरनपुर में एक स्थान पर बैठकर सर्वे की
औपचारिकता पूरी की है।
इससे तमाम ऐसे किसानों का कम नुकसान दिखाया गया,
जिनका अधिक नुकसान हुआ था। एसडीएम को भेजे पत्र में गांव में हुए सर्वे की
जांच कराने, दोबारा सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाने की मांग की। प्रदर्शन करने
वालों मेें हीरालाल, नरायन स्वरूप, वेद प्रकाश, सत्यपाल, रोहित पांडेय,
श्याम बिहारी, शिवशंकर, महेश चंद्र पांडेय, अरविंद कुमार, रामप्रसाद,
होरीलाल, संजीव पांडेय, राजेश कुमार, अखलेश, बुद्धसेन आदि थे।
सर्वे न होने के विरोध में प्रदर्शन
बीसलपुर। गांव रंपुरा नौगवां के किसानों ने फसली क्षति का आंकलन न करने को लेकर शुक्रवार को राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव रंपुरा नौगवां के तमाम किसान शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन करने वालों में बाबूराम, रामेश्वर दयाल, रामस्वरूप, ज्वाला प्रसाद, बेंचे लाल, नन्हे लाल, करन सिंह, शिवकुमार, रामपाल, ज्ञान चंद्र और कालीचरन समेत तमाम किसान शामिल थे।