फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति रही ठप

Mon, 15 Jun 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में बिजली आपूर्ति सही करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब तीन घंटे से अधिक प्रभावित रही। रविवार की रात हुए फॉल्ट से लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रहे बिजली फॉल्ट और बिजली कटौती की समस्या का अफसर स्थायी समाधान नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बिजली फॉल्ट और अघोषित कटौती की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सख्ती के बाद भी विभागीय अफसर इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। रविवार की रात से शुरू हुआ बिजली फॉल्ट और कटौती का सिलसिला सोमवार की देर रात तक चलता रहा। रविवार की रात नकटादाना सब स्टेशन पर हुए फॉल्ट से सुरभि कॉलोनी, खुशीमल, स्टेशन रोड, एकता नगर, निरंजनकुंज, संजय रॉयल पार्क, राजीव कॉलोनी, बरहा, असम चौराहा, बसुंधरा, आवास विकास, कांशीराम फीडर, खुदागंज, शरीफ खां, सिविल लाइंस नार्थ आदि इलाकों में फॉल्ट और कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। वहीं सोमवार को सुबह दस बजे कलक्ट्रेट स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर की केबल खराब होने से वहां पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब एक बजे के बाद वहां की सप्लाई को दुरुस्त किया जा सका।
स्टेडियम मार्ग पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से सुनगढ़ी क्षेत्र के आसपास का इलाका प्रभावित हुआ। इसके अलावा लक्ष्मी टॉकीज के आसपास, बल्लभर नगर, रामलीला मेले पास आदि इलाकों में करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। 33 केवीए में मरम्मत कार्य के चलते भी आपूर्ति प्रभावित रही। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ दिक्कतें आई थीं। जिन्हें सूचना के बाद सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें