एक दिन पूर्व हुई बारिश के बाद शुक्रवार को खिली धूप से लोगों ने काफी राहत महसूस की। धूप से स्कूली बच्चों के चेहरे भी खिले नजर आए। बाजार में भी दिन भर रौनक रही। शाम को ठंड ने फिर दस्तक देनी शुरू कर दी।
शुक्रवार को धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से ठंड व एक दिन पूर्व हुई बारिश से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मोहल्लों में बच्चे भी मैदान में खेलते दिखे। बाजार में भी खरीददारी करने वालों की भीड़भाड़ रही। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चहल-पहल ज्यादा रही। शाम को जब ठंड ने फिर से दस्तक दी, तोे लोग गर्म कपड़ों में ढके नजर आए।
बीसलपुर। शुक्रवार को पूरे दिन धूप निकलने से मौसम काफी सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने काफी राहत महसूस की। धूप निकलने के कारण सरकारी कार्यालयों, बैंक शाखाओं, शिक्षण संस्थाओं, बाजार, ट्रेनों और बसों में काफी भीड़ दिखी। सड़कों पर भी चहलकदमी ज्यादा देखने को मिली।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। सड़को पर भी अधिक संख्या में वाहन दौड़ते नजर आए। हालांकि शाम को हल्के बादल छा गए।