पीलीभीत। बांद्रा से गोरखपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। गर्मी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
गाड़ी संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 मई को बांद्रा टर्मिनस से रात 12.30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 01.03 बजे, वापी से 02.44 बजे, सूरत से 04.05 बजे, वडोदरा से 06.22 बजे चलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुई दूसरे दिन रात 12.30 बजे कासगंज, बरेली सिटी से 03.09 बजे इज्जतनगर से 03.49 बजे चलकर सुबह 06.39 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसके बाद 03.54 बजे छूटकर 04.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन संख्या 09158 गोरखपुर-रतलाम विशेष गाड़ी 11 मई को 08.30 बजे गोरखपुर से चलेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह गाड़ी दूसरे दिन मैलानी 04.41 बजे, पीलीभीत 06.06 बजे, इज्जतनगर से 07.37 बजे, बरेली सिटी से 08.09 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी तीसरे दिन रतलाम दिन के एक बजे पहुंचेगी। गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी / शयनयान श्रेणी के 18 और एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। ये सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे। संवाद