फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप : खेल-खेल में पढ़ाया जा रहा बच्चों को

विज्ञापन
गांव में लगे समर कैंप में किताबें दिखाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के कमाल का कैंप ने किया कमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों में पठन-पाठन की निरंतरता बनाए रखने और उनके सर्वांगीण विकास में समर कैंप का संचालन बेहद सहायक सिद्ध हो रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गांवों में समर कैंप लगाकर बच्चों को खेल खेल में पढ़ाया जा रहा है।
ब्लॉक बरखेड़ा के एरिया रिसोर्स पर्सन (एआरपी) विनय पांडेय व मो. असलम ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी में परिषदीय विद्यालय के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में बनाए रखने और बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग एवं प्रथम संस्था मिलकर ‘कमाल का कैंप’ समर कैंप का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद के दिशा निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों में समर कैंप संचालित किए जा रहे हैं। समर कैंपों में स्वयंसेवियों के माध्यम से बच्चों के साथ दो घंटे कक्षा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

जिसमें खेल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणित की क्षमता को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बच्चों को प्रतिदिन आने और मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित करते हुए उन्हें पेन और पैड देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें