फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 10 लाख का इनामी है इंग्लैंड से फोन करने वाला सुखवीर उर्फ सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुठभेड़ में मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकियों को पूरनपुर के होटल में कमरा दिलाने के लिए गजरौला जप्ती के जसपाल उर्फ सनी को इंग्लैंड से फोन करने वाला सिद्धू एनआईए का 10 लाख का इनामी है। बताते हैं कि हरियाणा के नंगल में एक हिंदूवादी नेता विकास बग्गा की हत्या की साजिश में भी सिद्धू की संलिप्तता रही थी। एनआईए-एटीएस और पुलिस आतंकी सिद्धू और पूरनपुर कनेक्शन की कुंडली खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


23 दिसंबर की सुबह पंजाब और पीलीभीत पुलिस के साझा ऑपरेशन में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी प्रताप सिंह उर्फ जसनप्रीत, गुरविंदर सिंह और वरिंदर सिंह मारे गए थे। इसके पास से दो मोडीफॉइड एक-47, दो विदेशी ग्लॉक पिस्टल और अन्य सामान बरामद हुआ था। मारे गए आतंकियों के पूरनपुर के हरजी होटल में रुकने की फुटेज मिलते ही दो स्थानीय मददगार भी सामने आ गए।
पुलिस ने गांव गजरौला जप्ती निवासी जसपाल उर्फ सनी और दीपक को हिरासत में लिया। पूछताछ में जसपाल उर्फ सनी ने आतंकियों के इंग्लैंड में बैठे मददगार सिद्धू के बारे में अहम जानकारियां दीं। पुलिस और जांच एजेंसियों की पड़ताल में सिद्धू की शिनाख्त हुई और कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हरियाणा के जींद इलाके का रहने वाला सुखवीर उर्फ सिद्धू की नंगला के हिंदूवादी नेता की हत्या में संलिप्तता है। सिद्धू एनआईए का 10 लाख रुपये का इनामी है। कुछ माह पूर्व हरियाणा पुलिस उसकी तलाश में पूरनपुर भी आई थी।

पूरनपुर के युवक के खाते में ही आई थी सुपारी की रकम
विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या की साजिश में शामिल सुखविंदर उर्फ सिद्धू करीब डेढ़ वर्ष तक पूरनपुर में रहा था। नगर के अलावा वह कई महीने गजरौला जप्ती गांव में भी रहा। यहां उसने कई संपर्क बनाए। बताया जा रहा है कि हत्या के लिए भेजे गए रुपये भी पूरनपुर क्षेत्र के ही किसी युवक के खाते में आए थे। बाद में उसी युवक ने रुपये शूटर के खाते में भेजे। फिलहाल एनआईए और पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ रही हैं। हिंदूवादी नेता की गोली मारकर हत्या अप्रैल में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें