फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। घर से टहलने की बात कहकर निकले ग्रामीण का शव गांव से दो सौ मीटर दूरी खेत में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी 50 वर्षीय तेजपाल मंगलवार सुबह चार बजे रोजाना की तरह टहलने की बात कहकर घर से निकले। देर तक वापस नहीं आए तो परिवार वाले की उनकी तलाश की। सुबह सात बजे प्राथमिक विद्यालय के पास धर्मपाल के खेत में आम के पेड़ पर उसका शव रस्सी से लटका मिला। ग्रामीण ने परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि वह टेंशन में थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह पता चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें