फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर घर से निकली महिला ने तालाब में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घरेलू विवाद में घर से जहरीला पदार्थ खाकर निकली महिला ने तालाब में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले महिला ने बच्चे को तालाब के किनारे बिठा दिया। आसपास के लोगों ने महिला को डूबता देख बमुश्किल तालाब से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे भगवंतापुर रोड पर कुंडा पुल की है। गांव पताबोझी निवासी तारा की पत्नी सत्यवती घर से अपने ढाई साल के बेटे को लेकर निकल पड़ी। उसने कुुंडा पुल किनारे बच्चे को बिठा दिया और खुद तालाब में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। गांव टांडा छत्रपति के प्रधान रामरतन लाल ने तालाब किनारे बैठे बच्चे को पहचान लिया। उन्होंने लोगों की मदद से महिला को तालाब से निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. प्रशांत गौरव ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ भी खाया था। उसके मुंह से बदबू आ रही थी। उसका ब्लडप्रेशर भी कम था। सीएचसी से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रधान ने बताया कि महिला के बच्चे को घर भिजवा दिया गया। सूचना के बाद भी देर शाम तक महिला के ससुराल और मायके वालों में से कोई नहीं पहुंचा। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं दी गई है। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें