फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा नदी में तीन बच्चों के साथ कूदी विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पारिवारिक कलह के चलते कर्रखेड़ा गांव की विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ देवहा नदी में कूद गई थी। इसमें महिला और उसके एक बच्चे का शव मिल गया। एक बच्चे को गांव वालों ने बचा लिया था। जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है। दूसरी ओर विवाहिता के पिता ने अपने दामाद पर ही बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अभी यह मामला जांच के नाम पर टाल दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्रखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह की 30 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी ने पारिवारिक कलह के चलते 30 अगस्त को अपनी बेटी चंचल और बेटे प्रशांत, प्रेम के साथ देवहा नदी में छलांग लगा दी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विवाहिता के सबसे छोटे बेटे को तो बचा लिया था, लेकिन विवाहिता और उसके दो बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए थे। तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला और उसकी बेटी शव खोल लिया है। लेकिन बेटे प्रशांत का कुछ पता नहीं चला। विवाहिता के पिता ने उसके पति पर बेटी को आत्महत्या को प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पिता राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि दामाद अर्जुन सिंह बेटी से आए दिन झगड़ा करता था। 30 अगस्त को भी उसने उसकी बेटी की पिटाई की थी। इसी से आहत होकर उसकी बेटी ने नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
चौथे दिन मिला मां के साथ नदी में कूूदी बालिका का शव
बीसलपुर। नदी में मां के साथ डूबी बालिका का शव बुधवार को चौथे दिन मिला। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि सात वर्षीय बच्चे चंचल का शव बुधवार को गांव भैंसटा जलालपुर के पास से देवहा नदी से ही मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने यह भी बताया कि लापता प्रशांत की नदी में तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें