फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग के निकट पलटा गन्ना भरा ट्रक

Fri, 16 Jan 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गन्ना लेकर शहर स्थित एलएच शुगर मिल आ रहा ओवरलोड ट्रक बृहस्पतिवार रात ईदगाह रेलवे क्रासिंग के निकट पलट गया। ट्रक पलटने से बिजली का पोल भी टूट गया। सुबह के समय ट्रक को उठाते समय काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शहर स्थित शुगर फैक्ट्री में क्षेत्र से गन्ना लेकर आने ट्रकों को रामलीला मैदान में रोका जाता है और वहां से मिल की जरूरत के हिसाब से ट्रकों को भेजा जाता है। बृहस्पतिवार की रात मेला मैदान से शुगर मिल आते समय एक ट्रक रामलीला रेलवे क्रासिंग पहुंचने पर पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें भरा गन्ना दूर तक बिखर गया साथ ही सड़क किनारे खड़ा बिजली पोल भी टूट गया। रात भी ट्रक यूं ही पड़ा रहा है बिजली की सप्लाई चालू रही। सुबह ट्रक संचालक ने क्रेन बुलाकर ट्रक को मार्ग से हटवाया। इस दौरान रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया ट्रक पलटने से कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें