फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने सचिव को घेरा, हंगामा

Mon, 30 Nov 2015 11:38 PM IST
दियोरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के दोनों गन्ना क्रय केंद्रों को पीलीभीत चीनी मिल से हटाकर बरखेड़ा चीनी मिल से जोड़ दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर किसानों ने सोमवार को गन्ना सेंटर पर विभाग के विरोध में सचिव का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन


गन्ना क्रय केंद्र अभी तक ललित हरि चीनी मिल पीलीभीत से संबद्ध थे। इस सत्र में इन दोनों गन्ना क्रय केंद्रों को बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा से जोड़ दिया गया है।

जानकारी होने पर किसानों ने सोमवार को गन्ना क्रय केंद्र (प्रथम) के परिसर में जमा होकर विभाग के विरोध में जमकर हंगामा किया। समझाने के लिए मौके पर पहुंचे सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार को किसानों ने घेर लिया।
विज्ञापन


 किसानों का कहना था कि वह बरखेड़ा मिल को गन्ना नहीं देंगे। किसान दोनों केंद्रों को पूर्व की भांति पीलीभीत मिल से जोड़ने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे बाद समिति सचिव ने किसानों की मांग डीसीओ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।

हंगामा करने वालों में संतोष सिंह, सुखविंदर सिंह, आबिद खां, हरीओम, मुकीम खां, साधुराम, रघुनंदन यादव, करन पाल यादव, रामचंद्र, रीतराम, कुंवरसेन, झम्मन लाल, विजेंद्र पाल, शिवओम और सुरेश पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें