अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नेपाल में किताबों से
स्वामी विवेकानंद की जीवनी फाड़ने के विरोध में नारेबाजी कर नेपाल सरकार का
पुतला फूंका।
विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक जीतू सूर्या के नेतृत्व
में तमाम कार्यकर्ता सोमवार को वीर सावरकर भवन से नेपाल सरकार के खिलाफ
नारेबाजी करते हुए उपाधि कॉलेज गेट पर पहुंचे।
यहां कार्यकर्ताओं ने नेपाल
में शिक्षकों द्वारा किताबों से स्वामी विवेकानंद की जीवनी फाडने के विरोध
में नारेबाजी कर नेपाल सरकार का पुतला फूंका।
इस दौरान जिला संयोजक ने
कहा कि युवाओं के मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद की जीवनी पुस्तकों से फाड़ना
ओछी मानसिकता का परिचायक है। इससे देश के युवा आक्रोशित है। नेपाल सरकार
का यदि यही रवैया रहा तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कहा कि इसके विरोध
में पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा।
पुतला दहन करने वालों में
रोहित कुमार, सुरजीत सिंह, अजय लोधी, सागर वशिष्ठ, रेशू, सचिन, अमन अवस्थी,
सोन कुमार, धर्मपाल, अमन वाजपेई, प्रदीप राय, प्रदीप कुमार, सिद्धार्थ
मिश्रा आदि शामिल रहे।