फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिसर में होगा गन्ना समिति का मतदान

Tue, 17 Mar 2015 12:38 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति एवं चीनी मिल के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने संपर्क शुरू कर दिया है। पीलीभीत गन्ना समिति में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण मतदान मंडी समिति परिसर में कराया जाएगा जबकि पूरनपुर व बीसलपुर में गन्ना समितियों की वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


पीलीभीत गन्ना समिति में 679 पदों के लिए 792 नामांकन हुए थे जिसमें जांच और नाम वापसी के बाद 438 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे जबकि 97 पद रिक्त रह गए। यहां मात्र 144 पदों पर चुनाव है। जिन पदों पर चुनाव है वह 76 गांव में आते हैं।

इसके लिए 23 मार्च को होने वाले मतदान के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यवस्था की जा रही है। सचिव वसी अहमद ने बताया कि प्रत्येक गांव के लिए एक बूथ बनाया जाएगा। इस पर कुल 76 बूथ बनेंगे। वहीं चुनाव की स्थिति स्पष्ट होने के बाद प्रत्याशियों ने किसानों (मतदाताओं) से संपर्क शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर डायरेक्टर के चुनाव लड़ने के इच्छुक  भी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों से संपर्क साधने लगे हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी बदले जाने की अफवाह
बीसलपुर। गन्ना समिति में चुनाव के लिए तहसीलदार नन्हेंलाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सोमवार को नगर में अफवाह फैल गई कि चुनाव अधिकारी को हटा दिया गया है। इसको लेकर समिति में काफी चर्चा रही। बाद में स्वयं तहसीलदार ने इसका खंडन कर अफवाहों पर विराम लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें