फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति पर डीसीओ का छापा, 10 कर्मी गैरहाजिर

Mon, 01 Feb 2016 11:55 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अफसर नहीं तो दफ्तर नहीं। सरकारी विभागों की यह कहावत सोमवार को गन्ना समिति में सच साबित हुई। डीसीओ द्वारा मारे गए छापे में सचिव सहित 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोककर जवाब तलब किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान ही सचिव के पहुंचने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने सोमवार को सहकारी गन्ना समिति में सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर छापा मारा। डीसीओ के अचानक समिति में पहुंचने से खलबली मच गई। जानकारी होने पर चीनी मिल से एससीडीआई जेएस भदौरिया भी गन्ना समिति पहुंचे। कंप्यूटर कक्ष, पर्ची वितरण, खाद वितरण सहित विभिन्न विभागों के निरीक्षण में उन्हें कई कुर्सियां खाली और सचिव सहित 10 कर्मचारी नदारद मिले। इस पर उन्होंने उपस्थित पंजिका सहित चार रजिस्टर कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और पर्ची मिलने के बारे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ही करीब 11 बजे सचिव वसी अहमद कार्यालय पहुंचे। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें चेतावनी दी। डीसीओ ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोककर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा मिल का किया निरीक्षण
पीलीभीत। गन्ना समिति के निरीक्षण के बाद डीसीओ राजेश्वर यादव एससीडीआई के साथ बरखेड़ा मिल पहुुंचे। यहां उन्होंने गेट पर कांटे का निरीक्षण कर गन्ना तौल की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कांटा और तौल ठीक मिली है। किसानों से भी इस बारे में बातचीत की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें