चीनी मिलों पर तहसील क्षेत्र के गन्ना किसानों का करीब 19 करोड़ रुपये से
अधिक का बकाया है। भुगतान में फिसड्डी बरखेड़ा, मकसूदापुर और पलिया चीनी
मिल को समिति ने नोटिस देने की तैयारी कर ली है।
क्षेत्र का गन्ना
सहकारी चीनी मिल के अलावा बरखेड़ा, पीलीभीत, मकसूदापुर, पलिया, गुलड़िया,
संपूर्णानगर चीनी मिल पेरती है। सहकारी गन्ना समिति के सचिव देव सिंह राना
ने बताया कि क्षेत्र मेें करीब 55 लाख क्विंटल गन्ना में से चीनी मिलें
करीब 29 लाख क्विंटल गन्ना पेर चुकीं हैं। चीनी मिल बरखेड़ा और संपूर्णानगर
को छोड़ कर अन्य मिलों ने गन्ना मूल्य भुगतान भी शुरू किया, लेकिन अब भी
मिलों पर 19.10 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। श्री राना ने बताया कि
बरखेड़ा, मकसूदापुर, पलिया चीनी मिल भुगतान करने में फिसड्डी साबित हो रही
है। जिनको नोटिस देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही गन्ना मूल्य
भुगतान न होने पर उक्त चीनी मिलों को नोटिस जारी किया जाएगा।