उपाधि महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण बुधवार को शुरू हो गया।
उपाधि महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर बुधवार को भू-संरक्षण समिति के डॉ. आरपी अग्रवाल, डॉ. केआर कांडपाल, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. विनय गर्ग, डॉ. सत्येंद्र नारायण, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. मदन वर्मा ने प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को सहमति सौंप दी। प्राचार्य ने निर्माण संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम के सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत को वर्क आर्डर की प्रति सौंप दी। इसके बाद महाविद्यालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण का कार्य शुरू हो गया। सहायक अभियंता ने बताया कि बाउंड्रीवॉल का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
एडीएम से मिले सछास जिलाध्यक्ष
पीलीभीत। सछास जिलाध्यक्ष प्रशांत वर्मा ने एडीएम को पत्र सौंपकर उपाधि महाविद्यालय के जर्जर हो चुके मुख्य गेट को व्यक्तिगत व्यय से जीर्णोद्धार कराने की बात कही है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि महाविद्यालय का मुख्य गेट कई वर्षों से जर्जर पड़ा है। गेट की मरम्मत को लेकर पूर्व में कई बार कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बुधवार को प्राचार्य से मिलकर व्यक्तिगत व्यय पर गेट का जीर्णोद्धार कराने की बात कही है। इस पर प्राचार्य ने महाविद्यालय के कंट्रोलर से मिलकर उनकी बात रखने को कहा है। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने एडीएम को पत्र सौंपकर गेट का जीर्णोद्धार का मामला रखा। एडीएम ने प्राचार्य की सहमति के बाद जीर्णोद्धार कराने की बात कही है।