फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराबी से बंद हुई चीनी मिल दूसरे दिन भी नहीं चली, पेराई बंद, किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तकनीकी खामी से बुधवार शाम को बंद हुई चीनी मिल दूसरे दिन भी नहीं चल सकी। पूरी रात कर्मचारी खराबी ढूंढने में जुटे रहे। मिल बंद होते ही गन्ना की तौल बंद कर दी गई। चीनी मिल बंदी को लेकर मिल प्रशासन ने गन्ना सप्लाई का इंडेंट बंद कर दिया। मिल चलने में अफसर दो दिन का समय लगने की आशंका जता रहे हैं। खराबी से बंद हुई चीनी मिल को लेकर किसानों में रोष है।
विज्ञापन

खराबी से पूरनपुर चीनी मिल बुधवार शाम करीब सात बजे बंद हो गई। मिल के बंद होते ही गन्ना की तौल बंद कर दी गई। पूरी रात चीनी मिल कर्मचारी खराबी को ढूंढने में लगे रहे। मगर बृहस्पतिवार सुबह तक खराबी की जानकारी नहीं हो सकी। गन्ना की तौल बंद होने से गन्ना से भरे वाहनों की मिल यार्ड और असम हाईवे पर चीनी मिल के बाहर लंबी लाइनें लगी। खराबी दूर होने में समय लगने की आशंका पर चीनी मिल ने गन्ना सप्लाई का इंडेंट रोक दिया। इससे गन्ना सप्लाई का इंडेंट बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना समिति नहीं पहुंचा। खराबी दूर कर मिल कब चलेगी और कब गन्ना की तौल शुरू होगी। इसको लेकर गन्ना से भरे वाहनों के साथ लाइन में लगे गन्ना किसानों में रोष है।
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचा था। गन्ना तौल देररात तक होने और घर पहुंचने की उम्मीद थी। मगर बुधवार शाम करीब सात बजे चीनी मिल बंद होने से गन्ना की तौल बंद कर दी गई। अब मिल कब चलेगी और कब गन्ना तुलेगा की जानकारी तक नहीं मिल पा रही है। - मेजर सिंह, अमरैयाकलां।
विज्ञापन

अक्सर चीनी मिल बंद होने से गन्ना की तौल बंद कर दी जाती है। बुधवार को अपरान्ह तीन बजे गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचा था। गन्ना की तौल बंद होने से गन्ना लेकर पहुंचे तमाम किसान फंस गए। किसानों का आखिर दोष क्या है। किसानों का गन्ना तुललवाकर वाहन खाली कराने चाहिए। - राजकुमार, महादिया।
घंटों की मशक्कत के बाद खराबी को ढूढ़वा लिया गया। टरबाइन की खराबी से मिल बंद हुई है। खराबी दूर करने को मैकेनिककों से संपर्क किया जा रहा है। शनिवार सुबह तक चीनी मिल चलने की उम्मीद है। - असीम मिश्र, जीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें