जिले की तीनों सहकारी गन्ना समितियों व दोनों सहकारी मिलों के सदस्यों के
चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन जमा किए गए। तीनों समितियों के कुल 1882
पदों के सापेक्ष 2089 फार्म जमा हुए जबकि मिलों के 276 पदों के सापेक्ष 344
नामांकन जमा हुए।
सहकारी गन्ना समिति व मिलों के चुनाव की प्रक्रिया
के प्रथम चरण में सदस्य पदों का चुनाव होना है। पीलीभीत समिति के तहत कुल
679 सदस्यों का चयन होना है। इसके लिए शुक्रवार को आवेदन पत्रों की बिक्री
और जमा करने का काम शुरू हुआ। पीलीभीत समिति में कुल 951 फार्म खरीदे गए
जबकि कुल 792 फार्म ही जमा हुए। इसमें 90 पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ,
जबकि 462 पर एकल नामांकन जमा हुए। नामांकन को लेकर समिति में भारी भीड़
रही। चुनाव अधिकारी/ तहसीलदार इंद्रादेव द्विवेदी बताया कि शनिवार को
नामांकन पत्रों की जांच और रविवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों व
निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पूरनपुर। गन्ना
समिति में 425 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 525 जबकि सहकारी चीनी मिल में
सौ प्रतिनिधियों के लिए 125 नामाकंन दाखिल हुए। एसडीएम संजय कुमार की
मौजूदगी में चुनाव अधिकारी तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने नामांकन जमा किए।
समिति सचिव देव सिंह राना ने बताया कि 425 सीटों के लिए 525 नामाकंन दाखिल
हुए। उधर, चीनी मिल के ज्ञानेश्वर दीक्षित ने बताया कि सौ सीटों के लिए 125
लोगों ने नामाकंन दाखिल किए है।
बीसलपुर। गन्ना समिति में 777
प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए शुक्रवार को 772 नामांकन दाखिल हुए। चुनाव
अधिकारी/तहसीलदार नन्हेंलाल ने बताया शनिवार को जांच और रविवार को नाम
वापसी होगी। उधर सहकारी चीनी मिल में प्रतिनिधियों की 176 सीटों के लिए 219
प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम एपी श्रीवास्तव के समक्ष
नामाकंन दाखिल किए। इसके लिए 12 कांउटर बनाए गए थे।
00000000
चीनी मिल व गन्ना सोसाइटी में हुए नामाकंन
हजारा।
खीरी-पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति एवं किसान सहकारी चीनी मिल
संपूर्णानगर में डेलीगेट का नामाकंन हुआ। सम्पूर्णानगर चीनी मिल में 96
सीटों पर 109 प्रत्याशियों ने नामाकंन कराया है जिसमें अधिकांश का
निर्विरोध बनना तय है। उधर गन्ना विकास समिति में 96 सीटों पर 132 लोगों ने
नामाकंन कराया है।