फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकि खराबी से बंद हुई चीनी मिल, गन्ना तौल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल तकीनीकि खराबी आने पर बंद हो गई, जिसके चलते गन्ना की तौल भी रोक दी गई है। गन्ना लदे वाहनों की लंबी कतार असम हाईवे तक पहुंच गई। कब चीनी मिल सही होगी और गन्ना की तौल कब शुरू होगी इसे लेकर किसान परेशान रहे।
विज्ञापन

चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ 16 नवंबर को हवन, पूजन के साथ किया गया था। दूसरे दिन से मिल को नियमित चलाने का दावा अफसरों ने किया। मगर सप्ताह भर चीनी मिल अक्सर बंद होती रही। तब अफसर गन्ना की कमी होने का तर्क देते रहे। चार दिनों से चीनी मिल नियमित पेराई कर रही थी।
बृहस्पतिवार अपरान्ह करीब तीन बजे खराबी आने पर चीनी मिल बंद हो गई। मिल के बंद होते ही गन्ने की तौल रोक दी गई। इससे गन्ना से भरे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ ही देर में यार्ड भर गया। चीनी मिल कर्मचारी मिल के आठ घंटे बाद चलने की उम्मीद जता रहे थे। मगर देर शाम तक सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन

चार-पांच दिनों से चीनी मिल क्षमता के अनुरूप गन्ना की पेराई कर रही थी। पिछले 24 घंटे में 21 हजार क्विंटल से अधिक गन्ना पेरा गया है। आरबीसी की शाफ्ट में कुछ तकनीकि खराबी आई है। उसे खुलवाया जा रहा है। शीघ्र ही खराबी दूर कर चीनी मिल को चलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-असीम मिश्र, जीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें