फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूड़ी निकलने के की जांच हुई

Thu, 05 Feb 2015 12:16 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएम की सब्जी में सूड़ियां निकलने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने गांव पहुंचकर जांच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिकायतकर्र्ताओं ने समझौते से साफ इनकार कर दिया। शिकायतकर्ताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी पर समझौता को दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव सुखदासपुर के प्राथमिक स्कूल प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और अन्य गांव के लोगों ने तीस जनवरी को स्कूल में बनने वाले एमडीएम की सब्जी में सूड़ी निकलने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय में दी।

 मामला कोतवाली पहुंचने पर इंस्पेक्टर ने बीएसए को रिपोर्ट भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की संस्तुति की थी। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नरायन ने गांव पहुंचकर जांच की। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष रनवीर सिंह आदि का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने शिकायत में समझौता करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी के घंटों प्रयास के बाद विवाद नहीं निपट सका। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एमडीएम बनाने को लाए गए टमाटर में सूड़ी थी। जिसको फेंक दिया गया था। शिकायतकर्ता शिक्षिका के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। विवाद न हो इसको लेकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन गांव के लोग नहीं माने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें