लार्ड कृष्णा स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।
बल्लभ नगर कॉलोनी स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार कक्षा प्री नर्सरी डेफोडिल के सुधांशु को जूसर मिक्सर ग्राइंडर मिला। द्वितीय पुरस्कार कक्षा सात के देवाशीष को डिनर सैट मिला। लकी ड्रा की तीसरी विजेता कक्षा तीन की अर्पिता को इलैक्ट्रिक लंच बक्स दिया गया।
इसके बाद शिक्षकों के लिए लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें पहली भाग्यशाली विजेता शिक्षिका खुशबू सिंह रहीं, जिन्हें डिनर सैट मिला। लकी ड्रा की दूसरी विजेता सुमन दुबे को इलैक्ट्रिक लंच बॉक्स मिला। तीसरी विजेता पल्लवी को कैसरोल सैट दिया गया। सभी पुरस्कार प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित और प्रबंध सनी दीक्षित ने दिए। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों का प्रबंध ने आभार जताया। इस मौके पर संस्थापिका सीमा दीक्षित व संस्थापक उमेश दीक्षित के अलावा एकेडमिक इंचार्ज दीप्ति मिश्रा, मोनी चौहान, मोहम्मद जीशान, हितेंद्र, लक्ष्मी, आदि लोग मौजूद रहे।