फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन

Fri, 31 Jul 2015 11:08 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा में स्कूल वाहन की खिड़की से गिरकर छात्र की मौत होने के बाद एक बार फिर प्रशासन को स्कूली वाहनों की जांच करने की याद आई। शुक्रवार को सीओ सिटी व एआरटीओ ने यशवंतरी देवी चौराहा पर स्कूली वाहनों के कागज जमा किए और उन्हें ठेका पुलिस चौकी पर खड़ा कराकर फिटनेश आदि की जांच की। पुलिस ने खामियां मिलने पर 12 और एआरटीओ ने चार वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस दोपहर करीब 12 बजे यशवंतरी देवी चौैराहा पहुंची और छुट्टी होने के बाद स्कूलों से निकले वाहनों के कागजात कब्जे में ले लिए और सभी चालकों को वाहन समेत ठेका पुलिस चौकी पर शाम चार बजे बुलाया। वाहनों के एकत्र होने पर पुलिस ने उनकी जांच की। टीएसआई मनोज बिरला ने बताया कि कई वाहनों की सीटें टूटी और नीचे की चादर गलीं हुईं थी। अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार पेटिका भी नहीं मिली। चालक निर्धारित ड्रेस में नहीं थे। पुलिस ने ऐसे 12 वाहनों का चालान किया है। उधर एआरटीओ राजेश कर्दम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान क्षमता से अधिक छात्र वाहनों में बैठे मिले। इसके अलावा भी कई खामियां पाईं गईं। एआरटीओ ने बताया कि उन्होंने चार वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें