फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव में जांच करने पहुंचे दरोगा पर प्रधान के पति ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 Jan 2026 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के मुड़िया भगवंतपुर गांव में जांच करने पहुंचे दरोगा का प्रधान के पति से विवाद हो गया। दरोगा का आरोप है कि प्रधान के पति ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन
दरोगा अखिलेश चौहान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के मुड़िया भगवंतपुर गांव में दरोगा पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति ने दियोरिया कोतवाली के हल्का दरोगा पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सीओ बीसलपुर प्रगति सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मुड़िया भगवंतपुर गांव में किसी मामले की जांच के लिए पहुंचे हल्का दरोगा अखिलेश चौहान का प्रधान के पति विमल मिश्रा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है प्रधान के पति ने दरोगा के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दियोरिया कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। 

घायल दरोगा को तत्काल दियोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दरोगा के अनुसार विवेचना से संबंधित एक व्यक्ति का प्रमाण पत्र मांगने पर प्रधान के पति आग बबूला हो गए और उनपर हमला कर दिया। एसपी (डीआईजी) अभिषेक यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें