फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाग में किया पशु कटान, पुलिस के सामने से भाग गया आरोपी, दरोगा और सिपाही निलंबित

Mon, 19 Jan 2026 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रविवार रात पशु तस्करों ने एक पशु का कटान किया। ग्रामीणों के मुताबिक एक आरोपी को मौके से पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया था, लेकिन आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गया। 
विज्ञापन
एएसपी विक्रम दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रविवार की रात करीब सवा 12 बजे प्रतिबंधित पशु कटान की सूचना पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। उनके मुताबिक तीन आरोपी मांस को पन्नी में भरते नजर आए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम पहुंची। इस बीच आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गया। इस मामले में हल्का दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन


भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने पूरनपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि पशु कटान की जानकारी मिलने पर वह संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि बाग में दो-तीन व्यक्ति पन्नी में मांस भर रहे थे। प्रतिबंधित पशु के अवशेष मौके पर पड़े थे। उन्होंने तहरीर में एक आरोपी के नाम का भी जिक्र किया है। तहरीर में एक आरोपी के चकमा देकर भागने की बात भी लिखी है। हालांकि इसमें पुलिस टीम के सामने से भागने का जिक्र नहीं किया गया। 

ग्रामीण बोले- पुलिस के सुपुर्द किया था आरोपी 
ग्रामीणों का कहना है कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया था। उसे पकड़कर रखा गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम के आने पर आरोपी को सुपुर्द कर दिया गया। बाद में आरोपी भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विक्रम दहिया ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। लापरवाही बरतने पर हल्का दरोगा और डायल 112 पर तैनात एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पशु कटान के मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें