प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू में हुए कार्यक्रम में मौजूद छात्र व महिला कल्याण विभाग के अधिका
पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग की ओर से मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू में शुक्रवार को एकल कन्या अभिभावक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को शैक्षिक किट वितरित की गई।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा के निर्देश पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला मिशन कॉर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित किया। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह ने बच्चों को टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सायदा व स्टाफ मौजूद रहा। संवाद