बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से संचालित बालाजी मढ़ी पर शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं भंडारा हुआ। कार्यक्रम में 201 बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने राधा कृष्ण के सभी स्वरूपों की पूजा एवं आरती की। इसके पश्चात भंडारा हुआ। व्यवस्था में विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, डॉ राजेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, अनुज मित्तल, पूरनलाल गंगवार, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा, धर्मपाल, जनार्दन मिश्रा, प्रमोद अग्निहोत्री और सौरभ प्रकाश का योगदान रहा। संवाद