सड़क सुरक्षा की शपथ लेते कंपोजिट विद्यालय बिलगांव के छात्र स्रोत : शिक्षक
पीलीभीत। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए 22 अप्रैल से चार मई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। ऐसे में बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शपथ भी दिलाई जा रही है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बिलगांव में प्रार्थना के बाद विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। खुद नियमों का पालन करने और अभिभावकों व जान-पहचान के लोगों को जागरूक करने की बात कही। एक कविता के जरिये लोगों को जागरूक करने को कहा। संवाद