फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एआरटीओ ने बीसलपुर-पूरनपुर मार्ग पर चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बीसलपुर-पूरनपुर क्षेत्र में चेकिंग की। इसमें तीन वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल को ढोते मिले।
विज्ञापन

एआरटीओ ने तीनों वाहनों को सीज करते हुए उन पर क्रमश: 50 हजार, 42 हजार, 32 हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा बिना फिटनेस, बिना टैक्स एवं परमिट समाप्त होने के बावजूद मार्ग पर संचालित हो रहे तीन वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत बरेली मंडल से इंटरसेप्टर मशीन मंगाकर ओवर स्पीडिंग कर रहे वाहनों के विरुद्ध भी अभियान चलाया। वाहन का ओवर स्पीड संचालित करते पाए जाने पर 45 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इन वाहनों से एक लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें