फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों ने दी निपुण असेसमेंट परीक्षा

विज्ञापन
पीलीभीत नगर क्षेत्र के डोरीलाल भीमसेन प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते बच्चे।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बच्चों के सीखने की क्षमता को आसान बनने के लिए हो रहे प्रयासों के तहत जिले में सोमवार को निपुण परीक्षा कराई गई। इसमें कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी शामिल हुए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले भर में 92 प्रतिशत के अधिक बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। बीएसए अमित कुमार सिंह ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में सभी 1499 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को निपुण असेसमेंट परीक्षा( नैट) का आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से प्रश्नों के उत्तर पूछकर ओएमआर शीट पर भरे। बाद में ओएमआर शीट को ऑनलाइन अपलोड किया गया।
कक्षा चार से छह तक के विद्यार्थी मंगलवार को खुद ओएमआर शीट भरकर उत्तर देंगे। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के करीब 1.68 लाख विद्यार्थी नैट में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर बीएसए अमित कुमार सिंह ने लरौरीखेड़ा, बरखेड़ा और बीसलपुर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इसमें प्राथमिक विद्यालय रूपपुर कमालू, प्राथमिक विद्यालय जगरौलीपुल, प्राथमिक विद्यालय पौटा कला, कंपोजिट स्कूल गाजीपुर, प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा नंबर एक, कंपोजिट स्कूल जोगीढेर, कंपोजिट स्कूल पकड़िया मंगली, प्राथमिक विद्यालय पतरसिया समेत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ठंड के मौसम में बच्चोंं को फुल यूनिफाॅर्म और स्वेटर पहनाकर भेजने के लिए अभिभावकों से संपर्क कर जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि सोमवार को निपुण एसेसमेंट टेस्ट में कक्षा एक से तीन तक अमरिया ब्लॉक में 93.3, बरखेड़ा में 90.8, बिलसंडा में 88, बीसलपुर में 92.3, ललौरीखेड़ा में 91.4, मरौरी में 91.9, पूरनपुर में 91.8 और नगर क्षेत्र पीलीभीत में 97.1 प्रतिशत विद्यार्थियोंं की उपस्थिति पाई गई। इस तरह जनपद छात्र उपस्थिति 92.1 प्रतिशत रही।
बीसलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने कंपोजिट विद्यालय रसायाखानपुर में चल रहे टेस्ट का निरीक्षण किया। खंड शिक्षाधिकारी डॉ.हर्षित शर्मा भी मौजूद रहे।

बरखेड़ा। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में 24 कक्षा दो में 26 एवं कक्षा तीन में 44 बच्चों ने निपुण परीक्षा दी। प्रधानाध्यापक राममूर्ति ने बताया कि बच्चों को परीक्षा से संबंधित प्रश्न पूछकर ओएमआर शीट को भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें