फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 21 नवंबर से होगी जनपदीय रैली, 1.28 लाख रुपये का बजट पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक सिटी मजिस्ट्रेट / जिला मुख्यायुक्त विजयवर्धन तोमर की अध्यक्षता में गांधी सभागार में हुई। जिला सचिव संतोष कुमार ने बताया कि जनपदीय स्काउट गाइड रैली 21 से 23 नवंबर तक ड्रमंड राजकीय इंटर काॅलेज में होगी।
विज्ञापन

रैली संयोजक संतोष कुमार, सह संयोजक सुमन देवी, अजया चौहान को बनाया गया। रैली के लिए 1.28 लाख रुपये का बजट भी पारित किया गया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने रैली में समस्त ब्लाॅकों से अधिक से अधिक स्काउट गाइड को शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अनीता रानी, रमाकांत शर्मा, अनीता सिंह, हितेश शुक्ला, डॉ दरख्शा अजहर सहित कई लोग मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें