विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
जेएमबी इंस्टीट्यूट में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं वोटर आईडी कैंप में तमाम विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
इंस्टीट्यूट में शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम अजयकांत सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य केवल स्वयं शपथ न लेकर अपने आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। कहा कि अब मतदाता बनना बेहद आसान है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले व्यक्ति निर्वाचन आयोग का फार्म छह भरकर मतदाता पहचान पत्र बनवा सकता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम को स्कूल कॉलेज में चलाकर युवा पीढ़ी को अवगत कराने की अपील की। इस मौके पर प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर एनएम सक्सेना, सुनील गंगवार, डॉ. ज्योति, जेएन शर्मा, शुभी अग्रवाल, वर्षा शर्मा, कनक शर्मा आदि मौजूद रहे।