फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से चाचा के साथ बाइक से स्कूल जा रहे छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चाचा के साथ बाइक पर स्कूल जा रहा छात्र ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय छात्र की मौत हो गई। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सपहा के समीप शनिवार सुबह करीब नौ बजे हुई। गांव हरीपुर किशनपुर निवासी आठ वर्षीय एक छात्र गांव सपहा के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। शनिवार को क्रिसमस की छुट्टी थी। मगर छात्र के परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। छात्र अपने चाचा के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। सपहा के समीप गन्ना खरीद केंद्र के पास ट्रैक्टर से हादसा हो गया। हादसे में छात्र घायल हो गया। गंभीर घायल छात्र को इलाज के लिए पीलीभीत ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन छात्र के शव को घर ले आए। छात्र अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई पांच साल का है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। एसओ सेहरामऊ उत्तरी योगेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें